चीन में कृषि सहकारी संस्थानों के अध्ययनार्थ गए भारतीय प्रतिनिधि-मंडल की रिपोर्ट

Abstract

चीन जाने में पूर्व प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान मंत्री, वित्त मंत्री, योजना मंत्री और खाद्य तथा कृषि मंत्री ने मिलकर अपने कार्य क्षेत्र के संबंध में विचार-विनिमय किया। मंडल के नेता ने योजना - प्रायोग के उपाध्यक्ष से भी विचार-विनिमय किया । १ से ३ जुलाई १९५६ तक मसूरी में राज्यों के सहकारिता मंत्रियों एक का संमेलन हुआ था, जिसमें सहकारिता द्वारा करने की समस्याओं पर विचार किया गया था । प्रतिनिधि मंडल उस सम्मेलन में भी सम्मिलित हुआ। कुछ सदस्यों ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, भूतपूर्व पेप्सू, दिल्ली, बंबई, मैसर और मद्रास जाकर वहां कृषि की कुछ सहकारिता संस्थायें देखीं और उनकी कार्य-प्रणाली से परिचय प्राप्त किया। इन यात्राओं के प्रसंग में, इन सदस्यों ने, इन संस्थानों के कार्यकर्ताओं और राज्यों के सहकारिता विभागों के अधिकारियों के साथ, सहकारिता पूर्वक खेती करने की कठिनाइयों और समस्याओं के विषय में भी विचार-विनिमय किया। इसी समय एक और प्रतिनिधि मंडल चीन की कृषि विषयक योजनाओं और प्रणालियों का विशेष अध्ययन करने के लिये वहां जा रहा था। उसके साथ भी इस मंडल के मदस्यों ने विचार- विमर्श किया।

Description

Keywords

Citation

Planning Commission - 1957

Collections

Endorsement

Review

Supplemented By

Referenced By